संयुक्त राष्ट्र, 8 अक्टूबर 2026 — भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति में पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर तीखा हमला बोला. भारत के प्रथम सचिव रघू पुरी ने कहा कि पाकिस्तान ने जिन आतंकवादी नेटवर्क को बढ़ावा दिया और जिन पर बाद में उसका नियंत्रण नहीं रहा, वे अब उसके अपने क्षेत्र में हिंसा फैला रहे हैं.

पुरी भारत की ओर से ‘राइट ऑफ रिप्लाई’ दे रहे थे. यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के उप स्थायी प्रतिनिधि उस्मान जादून के बयान के बाद दी गई. भारतीय पक्ष ने पाकिस्तान के खुद को आतंकवाद से लड़ने वाला अग्रिम मोर्चे का देश और पीड़ित बताने के दावे पर सवाल उठाया.

भारत ने कहा कि आतंकवाद को केवल बयानों से नहीं हराया जा सकता. इसके लिए हमलों के आरोपियों के साथ-साथ उनके आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है.

पुरी ने पाकिस्तान के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किए जा रहे दावों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई के बजाय narrative building, misinformation और disinformation पर ध्यान दे रहा है. भारत ने 9/11, 26/11 और पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवाद के पीड़ितों को अब भी न्याय का इंतजार है.