भारत ने म्यांमार को अलग-थलग करने के बजाय उसके साथ लगातार संवाद और जुड़ाव बनाए रखने की नीति दोहराई है. विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने कहा कि म्यांमार को अलग करने से पैदा हुआ खालीपन कोई दूसरा पक्ष भर सकता है. उन्होंने म्यांमार के साथ engagement को जरूरी बताया और ASEAN की पहल का समर्थन किया.
यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलीपींस यात्रा से पहले आया है. मोदी 16 और 17 नवंबर को मनीला जाएंगे. फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा में प्रधानमंत्री 17 नवंबर को 23वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें East Asia Summit में हिस्सा लेंगे.
ASEAN-भारत बैठक में Comprehensive Strategic Partnership की प्रगति की समीक्षा होगी. इसमें ASEAN-भारत Plan of Action 2026-2030 और भविष्य के सहयोग की दिशा पर चर्चा प्रस्तावित है. East Asia Summit में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर ASEAN तथा अन्य भागीदार देशों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श होगा.
म्यांमार में फरवरी 2021 के सैन्य takeover के बाद से संघर्ष जारी है. ASEAN की नीति अब तक उसके पांच-सूत्रीय सहमति ढांचे पर आधारित रही है. भारत ने कहा है कि संवाद के जरिए ही क्षेत्रीय समाधान की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं.
