भारत और मलेशिया की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाउ शक्ति-6’ शुरू हो गया है. अभ्यास का मुख्य जोर आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए सैनिकों की तैयारियों को परखने पर है.

अभ्यास के अंतिम चरण में दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद विरोधी अभियान पर आधारित संयुक्त युद्धाभ्यास करेंगे. इस दौरान वे मिलकर जमीनी कार्रवाई का अभ्यास करेंगे.

सैन्य दल निगरानी प्रणालियों के साथ मानवरहित तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए अपनी परिचालन तैयारियों का भी परीक्षण करेंगे. इससे संयुक्त अभियानों के दौरान समन्वय और कार्रवाई की क्षमता परखी जाएगी.

यह अभ्यास 30 नवंबर तक चलेगा. इसमें भारत और मलेशिया की सेनाओं के 120-120 जवान भाग ले रहे हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभ्यास में आतंकवाद रोधी अभियानों से जुड़े संयुक्त संचालन और तकनीकी क्षमताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.