इंडोनेशिया में मिठाई और स्नैक उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया.
आग लगने के 12 घंटे से अधिक समय बाद भी फैक्ट्री के कई हिस्सों में दमकलकर्मी लपटों पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे. राहत और बचाव अभियान के साथ लापता लोगों की तलाश जारी है.
आग लगने का आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है. हालांकि, जीवित बचे लोगों ने बताया कि आग तीसरी मंजिल पर स्थित एक कूलिंग यूनिट से शुरू हुई थी. इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
अधिकारियों की ओर से मृतकों और लापता लोगों की पहचान तथा घटना के विस्तृत कारणों की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है.
