भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर अपनी मौजूदा स्थिति में किसी बदलाव से इनकार किया है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संधि पर भारत का रुख कायम है. यह बयान पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक के नई दिल्ली पहुंचने के बाद आया.

मलिक 20 से 22 नवंबर तक होने वाले Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Civilisational Dialogue Forum में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच सिंधु नदी जल बंटवारे को लेकर तनाव बना हुआ है.

मुसादिक मलिक पहले भारत के उस फैसले की आलोचना कर चुके हैं, जिसके तहत नई दिल्ली ने सिंधु जल संधि को ‘abeyance’ में रखने की घोषणा की थी. जून 2026 में उन्होंने जल अधिकारों में हस्तक्षेप की स्थिति में कड़े जवाब की चेतावनी दी थी.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी 20 नवंबर को कहा कि मलिक नई दिल्ली में होने वाले SCO कार्यक्रम में शामिल होंगे और भारत पर साझा संसाधनों को ‘weaponise’ करने का आरोप दोहराया. हालांकि, उपलब्ध आधिकारिक बयानों में दिल्ली यात्रा के दौरान संधि पर किसी औपचारिक वार्ता या नए निर्णय की पुष्टि नहीं की गई है.