अमेरिकी खुफिया प्रमुख जे क्लेटन ने चेतावनी दी है कि ईरान ने विदेशों में अमेरिकी कर्मियों को निशाना बनाने की कोशिशें काफी बढ़ा दी हैं. यह चेतावनी 23 अक्टूबर को विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भेजे गए एक अवर्गीकृत memo में दी गई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, memo में कहा गया है कि अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाने की कुछ घातक योजनाएं मध्य-पूर्व और अन्य देशों में “उन्नत चरण” तक पहुंच चुकी हैं. दस्तावेज में किसी खास लक्ष्य, देश या हमले की निश्चित तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है.
यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी विदेश विभाग मध्य-पूर्व स्थित कई राजनयिक केंद्रों में स्टाफ की संख्या घटा रहा है. सऊदी अरब में गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों की आवाजाही पर भी कदम उठाए गए हैं.
अमेरिकी अधिकारियों ने क्षेत्र में ईरान के साथ-साथ यमन के हूती समूह से जुड़े खतरों का भी हवाला दिया है. ईरान समर्थित हूती लड़ाकों की गतिविधियों और अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को लेकर तनाव बढ़ने से क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताएं गहरी हुई हैं.
अमेरिकी पक्ष ने चेतावनी साझा की है, लेकिन ईरान की ओर से इन आरोपों पर तत्काल स्वतंत्र पुष्टि या विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
