ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका या उसके सहयोगियों की ओर से किसी भी नए हमले की स्थिति में बिना भौगोलिक सीमा के तत्काल और प्रभावी जवाब देने का आदेश दिया है. यह निर्देश उन्होंने सशस्त्र बलों के वरिष्ठ कमांडरों के साथ बैठक के दौरान दिया.

ईरानी नेतृत्व की ओर से जारी बयान के अनुसार, हर स्तर और प्रकार के खतरे का जवाब तुरंत दिया जाना चाहिए. खामेनेई ने कहा कि यदि सैन्य या आतंकवादी हमले फिर शुरू होते हैं, तो उन्हें समाप्त करने का समय और शर्तें ईरान के सशस्त्र बल और ईरानी जनता तय करेगी.

उन्होंने दुश्मनों का मजबूती से सामना करने के लिए ‘स्मार्ट combat readiness’ को अधिकतम प्रतिरोधक क्षमता की आवश्यक शर्त बताया. साथ ही सैन्य खुफिया ढांचे को मजबूत करने, स्वदेशी रक्षा तकनीक और नई तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ाने के निर्देश दिए.

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है. ईरानी अधिकारियों ने हाल के बयानों में किसी भी नए हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.