ईरान ने अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के झटके को अमेरिका पर दबाव बढ़ाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि चुनाव नतीजे ट्रंप प्रशासन की ईरान युद्ध नीति के खिलाफ अमेरिकी मतदाताओं की प्रतिक्रिया को दिखाते हैं.

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रजाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि ईरान ने ट्रंप को युद्धक्षेत्र, होर्मुज जलडमरूमध्य और अब वॉशिंगटन की राजनीति में भी हार दी है. उनके बयान को तेहरान की आक्रामक कूटनीतिक रणनीति का संकेत माना जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी कट्टरपंथी धड़ा युद्ध समाप्त करने के बदले अमेरिका से ऐसी शर्तें चाहता है, जिनसे क्षेत्रीय शक्ति-संतुलन बदले और ईरान की भूमिका मजबूत हो. इसी संदर्भ में ‘नई विश्व व्यवस्था’ की मांग सामने आई है.

उधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रजाई को पत्र भेजकर वार्ता फिर शुरू करने की कोशिश की है. हालांकि, ईरान पहले ही अमेरिकी प्रस्तावों को अपर्याप्त बता चुका है. किसी नए समझौते या युद्धविराम पर अभी सहमति नहीं बनी है.