इजरायल में 27 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव के बाद कथित विदेशी फंडिंग और वोट खरीद के आरोपों की जांच शुरू हो गई है. केंद्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख और सुप्रीम कोर्ट के उपाध्यक्ष न्यायमूर्ति नोआम सोहल्बर्ग ने शिन बेट प्रमुख को उन दावों की जांच का निर्देश दिया है, जिनमें विदेशी संस्थाओं से मिले धन के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की आशंका जताई गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच का संभावित संबंध अरब समुदाय के बीच मतदान बढ़ाने के लिए चलाए गए अभियान से है. कतर और तुर्किए से जुड़े फंडिंग नेटवर्क की आशंका सामने आई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में ईरान का नाम भी लिया गया है. हालांकि, जांच अधिकारियों ने अभी किसी देश या संस्था को आधिकारिक तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया है और कतर ने चुनाव में हस्तक्षेप से इनकार किया है.
इजरायली पुलिस की तलाशी के दौरान नकदी और Ra’am पार्टी से जुड़े मतदान पर्चे मिलने की बात भी सामने आई है. इजरायल में मतदाताओं को वोट के बदले नकदी या किसी लाभ का प्रस्ताव देना गैरकानूनी है. चुनावी अधिकारियों ने कहा है कि आरोपों की जांच पूरी होने तक परिणामों को बदलने या किसी मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने का फैसला नहीं किया गया है.
