KFC इटली के डोलोमाइट्स क्षेत्र के दो प्रमुख स्की रिसॉर्ट्स में हाई-एल्टीट्यूड आउटलेट शुरू करने की तैयारी में है. Cortina d’Ampezzo और Madonna di Campiglio में इन केंद्रों की शुरुआत 5 दिसंबर 2026 से प्रस्तावित है. यह इटली की स्की ढलानों पर किसी बड़े फास्ट-फूड ब्रांड की पहली ऐसी मौजूदगी होगी.
Madonna di Campiglio में आउटलेट Piana di Nambino इलाके में करीब 1,700 मीटर की ऊंचाई पर प्रस्तावित है. Cortina d’Ampezzo में योजना Monte Faloria-Cristallo क्षेत्र में लगभग 2,123 मीटर की ऊंचाई पर KFC उत्पाद उपलब्ध कराने की थी.
इस फैसले ने स्थानीय स्तर पर बहस छेड़ दी है. पर्वतीय संरक्षण समूहों और कुछ स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि फास्ट-फूड मॉडल क्षेत्र की पारंपरिक खान-पान संस्कृति और पहाड़ी पहचान से मेल नहीं खाता. कुछ कारोबारी और स्की प्रेमी भी इस पहल का विरोध कर रहे हैं.
बाद की रिपोर्टों के अनुसार, Cortina में योजना को सीमित किया गया है और वहां मौजूदा बार-कैफे के मेन्यू में KFC के चुनिंदा छह उत्पाद शामिल किए जा सकते हैं. Madonna di Campiglio में प्रस्तावित अस्थायी आउटलेट की योजना फिलहाल जारी बताई गई है.
