उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के करीबी सहयोगी और वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव जो योंग वोन 14 नवंबर को एक पार्टी-सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ रूस पहुंचे. यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका, चीन और रूस के नेताओं की 19 नवंबर को चीन के शेनझेन में प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक की तैयारी चल रही है.
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA के अनुसार, जो योंग वोन रूस की सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के निमंत्रण पर मॉस्को गए हैं. प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री चो सोन हुई और वर्कर्स पार्टी के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सचिव किम Song Nam भी शामिल हैं.
दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरे का उद्देश्य उत्तर कोरिया और रूस के बीच उच्चस्तरीय राजनीतिक संवाद को मजबूत करना हो सकता है. हालांकि, अभी तक किसी औपचारिक समझौते, सैन्य सहयोग या जो योंग वोन की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की पुष्टि नहीं हुई है.
प्रस्तावित अमेरिका-चीन-रूस बैठक में डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन के शामिल होने की बात कही गई है. ऐसे में प्योंगयांग का यह कूटनीतिक कदम क्षेत्रीय सुरक्षा और उत्तर कोरिया-रूस संबंधों पर ध्यान खींच रहा है.
