इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिक बनने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आयोजित एक विशेष समारोह में ब्रिटिश नागरिकता मिली.

मोदी ने 14 नवंबर को Oxford Union में संबोधन के दौरान यह जानकारी सार्वजनिक की. उन्होंने कहा कि यूनाइटेड किंगडम कई वर्षों से उनका घर रहा है और वे देश के लोगों, संस्थानों, परंपराओं तथा मूल्यों का सम्मान करते हैं.

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता को विशेषाधिकार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी बताया. उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों ने उनके जीवन को आकार दिया है और वे ब्रिटेन में सकारात्मक योगदान जारी रखना चाहते हैं.

उन्होंने परिवार, दोस्तों और Oxford Union का आभार जताया. मोदी ने यह भी कहा कि King Charles III के जन्मदिन के अवसर पर यह घोषणा करना उनके लिए खास रहा. पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘God Save the King’ लिखा.

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब मोदी लंबे समय से ब्रिटेन में रह रहे हैं. मार्च 2025 में भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उन्होंने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में भारतीय पासपोर्ट लौटाने के लिए आवेदन किया था और उनके पास Vanuatu की नागरिकता होने की जानकारी थी.