भारतीय इंजीनियरिंग कंपनी Larsen & Toubro (L&T) ने बांग्लादेश के Dhaka Mass Rapid Transit Development Project की Line 1 के लिए दो प्रमुख Design & Build अनुबंध हासिल किए हैं. कंपनी के अनुसार, ये अनुबंध परियोजना के परिचालन सिस्टम से जुड़े हैं.

पहले पैकेज CP09 में ट्रैक वर्क्स, बिजली आपूर्ति और वितरण प्रणाली, ट्रैक्शन सबस्टेशन, ओवरहेड कैटेनरी सिस्टम तथा संबंधित इलेक्ट्रिकल सुविधाएं शामिल हैं. यह काम L&T और उसके जापानी साझेदार Sumitomo Corporation के साथ किया जाएगा.

दूसरे पैकेज CP10 के तहत पूरे नेटवर्क के लिए सिग्नलिंग, दूरसंचार और प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए जाएंगे. L&T ने इन ऑर्डर्स को अपनी श्रेणी में ‘Major’ बताया है, जिसकी कंपनी की वर्गीकरण प्रणाली में अनुमानित कीमत 5,000 से 10,000 करोड़ रुपये के बीच होती है.

Dhaka Metro Line 1 करीब 31 किलोमीटर लंबी होगी. इसमें Kamalapur से Airport तक Airport Route और Natun Bazar से Purbachal Terminal तक Purbachal Route शामिल हैं. परियोजना में 19 स्टेशन और Pitalganj में एक डिपो प्रस्तावित है. इसका वित्तपोषण Japan International Cooperation Agency (JICA) कर रही है. L&T पहले Dhaka Metro Line 6 का integrated railway systems package भी पूरा कर चुकी है.