कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी यूरोप की यात्रा पर रवाना हो गए हैं. उनका दौरा 15 से 17 सितंबर तक Strasbourg, फ्रांस और Liverpool, ब्रिटेन में होगा. इस दौरान वे यूरोपीय संसद के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और व्यापार, निवेश तथा सुरक्षा मामलों में कनाडा-यूरोपीय संघ संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.
कार्नी ने स्पष्ट किया है कि कनाडा यूरोपीय संघ का सदस्य बनने की मांग नहीं कर रहा है. इसके बजाय उनका देश साझा मूल्यों, प्राथमिकताओं और क्षमताओं के आधार पर ईयू के साथ “विशिष्ट सुरक्षा और आर्थिक गठजोड़” पर बातचीत शुरू करना चाहता है.
यह पहल अमेरिका के साथ कनाडा के बढ़ते व्यापार तनाव के बीच हो रही है. कार्नी बुधवार, 16 सितंबर को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष Ursula von der Leyen के ‘State of the Union’ संबोधन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अगले दिन वे यूरोपीय संसद को संबोधित करेंगे.
कनाडा पहले ही ईयू की Security Action for Europe यानी SAFE रक्षा पहल में शामिल हो चुका है. दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी ध्यान है.
