Microsoft ने मध्य-पूर्व में तकनीक, डिजिटल लचीलापन और AI कौशल विकास पर केंद्रित नई क्षेत्रीय रूपरेखा की घोषणा की है. कंपनी के अनुसार, वह 2030 तक कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में पूंजीगत और परिचालन खर्च के रूप में 10 अरब डॉलर से अधिक निवेश करेगी.
इस निवेश का एक प्रमुख हिस्सा क्लाउड और AI ढांचे के विस्तार पर होगा. Microsoft इन देशों की सरकारों और राष्ट्रीय AI संस्थाओं के साथ साझेदारी भी बढ़ाएगी. कंपनी ने डिजिटल सेवाओं की निरंतरता, डेटा सुरक्षा और आपदा के बाद रिकवरी को मजबूत करने के लिए ‘Middle East Digital Resilience’ पहल शुरू करने की बात कही है.
Microsoft 2030 तक क्षेत्र में समुद्र के नीचे और स्थलीय कनेक्टिविटी पर 400 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च करने की योजना बना रही है. इसके अलावा, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और UAE में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों का नेटवर्क बनाया जाएगा.
कंपनी ने कहा कि वह 2030 तक इन चार देशों में 42 लाख से अधिक लोगों को AI और डिजिटल कौशल देने की अपनी प्रतिबद्धता पर भी काम जारी रखेगी. शिक्षा, कार्यबल की तैयारी और जिम्मेदार AI के इस्तेमाल को भी रूपरेखा में शामिल किया गया है.
