विश्व आर्थिक मंच (WEF) के ताजा आकलन के अनुसार, मध्य-पूर्व का संघर्ष वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के लिए सबसे गंभीर तात्कालिक खतरों में शामिल है. संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही बाधित होने से ईंधन, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति पर असर पड़ा है.

WEF के मई 2026 Chief Economists’ Outlook में सर्वेक्षण में शामिल 89% मुख्य अर्थशास्त्रियों ने अगले 12 महीनों में वैश्विक वृद्धि कमजोर होने का अनुमान जताया. 94% विशेषज्ञों ने कहा कि ऊर्जा और खाद्य कीमतों के दबाव से वैश्विक महंगाई बढ़ सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ऊर्जा और कच्चे माल के क्षेत्रों में 58% अर्थशास्त्रियों ने व्यवधान को बहुत अधिक बताया, जबकि आपूर्ति शृंखला और परिवहन सेवाओं में 76% ने उच्च या बहुत उच्च व्यवधान का अनुमान लगाया.

मध्य-पूर्व और उत्तर अफ्रीका क्षेत्र के लिए दृष्टिकोण सबसे कमजोर है. 88% विशेषज्ञों को वहां कमजोर या बहुत कमजोर वृद्धि की आशंका है. हालांकि, 58% उत्तरदाताओं ने अगले एक वर्ष में वैश्विक मंदी की संभावना से असहमति जताई.

WEF की Global Risks Report 2026 में भू-आर्थिक टकराव को निकट अवधि का शीर्ष वैश्विक जोखिम बताया गया है.