अमेरिका ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के तेजी से बढ़ने की आशंका जताई है. अमेरिकी विदेश विभाग ने रविवार, 20 सितंबर 2026 को जारी सुरक्षा चेतावनी में कहा कि क्षेत्र की स्थिति जटिल है और इसमें अचानक तेज़ी से तनाव बढ़ सकता है.
यह चेतावनी सऊदी अरब और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ती सैन्य झड़पों के बाद आई है. सऊदी अधिकारियों के अनुसार, हूतियों ने राजधानी रियाद को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल दागने की कोशिश की. यह हमला यमन में संघर्ष फिर शुरू होने के बाद रियाद को निशाना बनाने की पहली ऐसी घटना बताई गई है.
अमेरिका ने मध्य पूर्व में मौजूद या वहां जाने वाले अपने नागरिकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है. विदेश विभाग ने संभावित उड़ान रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और अन्य यात्रा व्यवधानों की भी चेतावनी दी है.
अमेरिकी चेतावनी ऐसे समय आई है जब यमन का संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय युद्ध का सक्रिय मोर्चा बनता दिख रहा है. हालिया घटनाक्रम से सऊदी अरब, हूती विद्रोहियों और ईरान से जुड़े तनाव के और फैलने की आशंका बढ़ी है.
