प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की.
वार्ता में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत को उपयोगी बताया और कहा कि दोनों पक्ष व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं.
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई.
दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.
