नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को नई दिल्ली पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. शाह 22-23 नवंबर की दो दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं. यह पद संभालने के बाद उनकी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा है.
शाह की यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है. दोनों नेताओं के बीच बातचीत में ऊर्जा सहयोग, जलविद्युत, बुनियादी ढांचा, तकनीक, संपर्क, रेलवे और विकास साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
यात्रा के दौरान भारत और नेपाल के बीच कई समझौतों और सहयोग पहलों पर आगे बढ़ने की संभावना है. दोनों पक्ष कुछ पूरी हो चुकी परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने की योजना पर भी काम कर रहे हैं.
शाह के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात शामिल है. नेपाल के प्रधानमंत्री महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर भी श्रद्धांजलि देंगे.
