नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह 22 नवंबर से भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे. पद संभालने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी. वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंचेंगे.

नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, शाह 22 नवंबर को भारत रवाना होंगे और 23 नवंबर को काठमांडू लौटेंगे. यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आमने-सामने की बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

शाह भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है. भारतीय प्रधानमंत्री उनके सम्मान में आधिकारिक भोज भी देंगे.

नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार बयांजनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वार्ता में आर्थिक सहयोग, हवाई संपर्क और विकास परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है. हालांकि, यात्रा के अंतिम परिणामों और किसी संभावित समझौते की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.