इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 25 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर AI-जनित तस्वीर साझा की, जिसमें एक घनी आबादी वाले शहर के ऊपर परमाणु विस्फोट जैसा विशाल मशरूम क्लाउड दिख रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में तस्वीर के दृश्य को तेल अवीव से जोड़कर बताया गया है.

पोस्ट में नेतन्याहू ने ईरान और उसके सहयोगी समूहों से इजरायल के लिए अस्तित्वगत खतरे की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. यह पोस्ट 27 अक्टूबर को होने वाले इजरायली संसदीय चुनाव से दो दिन पहले सामने आई.

विपक्षी नेताओं ने पोस्ट की आलोचना की. डेमोक्रेट्स पार्टी के प्रमुख यायर गोलान ने इसे दहशत फैलाने वाला कदम बताया, जबकि याशार पार्टी के गादी आइजनकोट ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू चुनावी लाभ के लिए भय का इस्तेमाल कर रहे हैं.

नेतन्याहू की पोस्ट में शहर का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया था. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स ने इसे तेल अवीव पर परमाणु हमले के काल्पनिक दृश्य के रूप में वर्णित किया है.