न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी गुरुवार रात पत्रकारों के खिलाफ खेले गए दोस्ताना फुटबॉल मैच के दौरान घायल हो गए. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बैसाखियों के सहारे पहुंचे और मेडिकल बूट पहने नजर आए.

ममदानी ने बताया कि उनकी Achilles tendon फट गई है. उनके अनुसार, मैच से पहले उन्होंने वार्मअप या स्ट्रेचिंग नहीं की थी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैदान पर उतरने के कुछ ही समय बाद उन्होंने गोल किया, लेकिन यह भूल गए कि उनकी उम्र 35 साल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चोट बिना किसी टक्कर के लगी. ममदानी गेंद का पीछा करते समय मैदान पर गिर पड़े. उन्होंने कहा कि वह अगले छह से आठ हफ्तों तक मेडिकल बूट पहनेंगे और करीब नौ महीने बाद फिर फुटबॉल खेल सकेंगे.

मैच में City Hall की टीम ने पत्रकारों की टीम को हराया. हालांकि, दोनों पक्षों ने अंतिम स्कोर अलग-अलग बताया. ममदानी ने अपनी टीम की जीत का स्कोर 10-5 बताया, जबकि कुछ पत्रकारों के अनुसार स्कोर 8-4 या 8-5 रहा.