अमेरिका की National Security Agency (NSA) के आंतरिक classified communications network NSANet में आई बड़ी तकनीकी बाधा से जॉर्जिया स्थित एक अहम खुफिया केंद्र का काम प्रभावित हुआ है. यह केंद्र मध्य-पूर्व पर केंद्रित signals intelligence और cybersecurity operations में सहयोग करता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉर्जिया में तैनात अधिकारी NSANet के जरिए क्षेत्र में तैनात सहयोगियों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे. हालांकि, एजेंसी के पास वैकल्पिक प्रणालियां और अन्य workarounds उपलब्ध होने के कारण सूचनाओं का आदान-प्रदान पूरी तरह बंद नहीं हुआ.
यह व्यवधान NSA के कई कर्मचारियों को लगातार दूसरे दिन घर से काम करने या ड्यूटी पर नहीं आने के निर्देश के बीच सामने आया. Fort Meade स्थित मुख्यालय से कर्मचारियों को restoration work पूरा होने तक गैर-जरूरी day shift में रिपोर्ट नहीं करने को कहा गया था.
अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस घटना को cyberattack से जोड़ने वाला कोई प्रमाण नहीं मिला है. कुछ अधिकारियों ने बताया कि समस्या software updates और vulnerability patching से जुड़ी हो सकती है, लेकिन NSA ने सार्वजनिक रूप से विस्तृत कारण की पुष्टि नहीं की है. एजेंसी की सबसे संवेदनशील intelligence-gathering प्रणालियां चालू रहने की जानकारी दी गई है.
