अमेरिकी National Security Agency (NSA) के आंतरिक classified संचार नेटवर्क में आई तकनीकी गड़बड़ी से मध्य-पूर्व से जुड़े अभियानों का समर्थन करने वाली जॉर्जिया स्थित महत्वपूर्ण सुविधा प्रभावित हुई. यह जानकारी मामले से परिचित चार अधिकारियों के हवाले से सामने आई है.
आउटेज के दौरान सुविधा के कर्मचारी NSA के आंतरिक नेटवर्क NSANet के जरिए क्षेत्र में तैनात सहयोगियों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे. हालांकि अधिकारियों के अनुसार एजेंसी के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण intelligence-gathering systems काम करते रहे. बैकअप नेटवर्क और वैकल्पिक सुरक्षित माध्यमों के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान जारी रखा गया.
रिपोर्टों के मुताबिक, आउटेज ने NSA के कई कर्मचारियों को लगातार दूसरे दिन घर से काम करने पर मजबूर किया. Maryland स्थित मुख्यालय में गैर-जरूरी कर्मचारियों को 18 नवंबर को ड्यूटी पर नहीं आने का निर्देश दिया गया था, जब तक कि उनके supervisor अलग से न कहें.
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि घटना साइबर हमला नहीं दिखती. प्रारंभिक आकलन में इसे PHP से जुड़ी सुरक्षा कमजोरियों के लिए software updates और patching प्रक्रिया से जोड़ा गया है. NSA ने इस मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है.
