पाकिस्तान के विपक्षी नेता और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने सैन्य प्रतिष्ठान में सत्ता के बढ़ते केंद्रीकरण को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि संस्थाओं के बीच असंतुलन देश की स्थिरता के लिए खतरा बन सकता है.

मुल्तान जिले में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए रहमान ने कहा कि पाकिस्तान तभी प्रभावी ढंग से चल सकता है, जब सैन्य प्रतिष्ठान, नौकरशाही और निर्वाचित संस्थाएं अपने-अपने संवैधानिक दायरे में काम करें. उन्होंने सत्ता के लगातार एक जगह केंद्रित होने को लेकर कहा कि अत्यधिक अधिकार अपने ऊपर लेने वाली ताकतें अंततः उसी भार से दब सकती हैं.

उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल और गवर्नर शासन लागू किया गया. इस कदम के तहत जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी से जुड़ी प्रांतीय सरकार को हटाया गया. विपक्षी दलों ने इस फैसले को लोकतांत्रिक जनादेश और संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ बताया है.

रहमान ने पहले भी इस कदम का विरोध करते हुए लोकतांत्रिक माध्यमों से इसका मुकाबला करने की बात कही थी.