प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 नवंबर की यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं. फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा में मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में भाग ले रहे हैं. दोनों बैठकों की मेजबानी 2026 के आसियान अध्यक्ष के रूप में फिलीपींस कर रहा है.
मनीला में क्वाड नेताओं की बैठक भी हो रही है. क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं. बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है.
भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा संबंध भी यात्रा के प्रमुख विषयों में हैं. दोनों देशों ने हाल के वर्षों में रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में संपर्क बढ़ाया है. प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के रास्तों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
भारत सरकार के अनुसार, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति, 2026-2030 की कार्ययोजना और समुद्री सहयोग से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी.
