प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) के 23 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों से मुलाकात की. ये प्रतिनिधि IORA मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए भारत आए थे.
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी ने हिंद महासागर के जरिए सदियों से बने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख किया. उन्होंने IORA के अध्यक्ष के रूप में सभी सदस्य साझेदारों के साथ निकटता से काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.
MAHASAGAR पर भारत का जोर
बैठक में प्रधानमंत्री ने भारत के MAHASAGAR दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की बात कही. इसका विस्तार ‘Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions’ है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और साझा समृद्धि को मजबूत करना है.
भारत की IORA अध्यक्षता का विषय ‘Innovation, Openness, Resilience and Adaptability in the Indian Ocean Region’ है. 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक में सदस्य देशों और संवाद साझेदारों के बीच क्षेत्रीय सहयोग के ढांचे तथा आगे की प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श होना था.
