पोप लियो XIV फ्रांस की राजधानी पेरिस की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 18 वर्षों में किसी पोप की पेरिस की पहली आधिकारिक यात्रा होगी. चार दिवसीय दौरे को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं और स्वयंसेवक आने वाले लोगों के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं.
कार्यक्रम के दौरान पोप की फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात होगी. वह यूनेस्को भी जाएंगे और पोपमोबाइल में जुलूस निकालेंगे. यात्रा में नोट्रे-डाम कैथेड्रल में प्रार्थना सभा भी शामिल है.
पोप लियो XIV स्टेड डी फ्रांस में युवाओं की एक जागरण सभा में भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा प्लास द ला कॉनकॉर्ड में सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें 10 लाख तक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. पेरिस दौरे के बाद पोप लूर्द और मेट्ज जाएंगे.
