इंग्लैंड के चेशायर स्थित रंकॉर्न में एक डिपो से गिनीज बीयर के करीब 800 बैरल चोरी हो गए. चेशायर पुलिस के मुताबिक, चोर दो लॉरियां लेकर औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे और पहले से खड़े दो ट्रेलरों को जोड़कर वहां से ले गए. इन बैरलों में लगभग 70,400 पिंट बीयर थी, जिसे पब्स तक पहुंचाया जाना था.

पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाएं सोमवार शाम एस्टन लेन इलाके में हुईं. पहली लॉरी करीब 7.45 बजे क्षेत्र में पहुंची और रात 7.55 बजे एक HGV ट्रेलर के साथ वहां से निकल गई. उसके मेरसी गेटवे ब्रिज की दिशा में जाने की बात कही गई है. दूसरी लॉरी रात 9.12 बजे पहुंची और 9.30 बजे दूसरे ट्रेलर के साथ रेनहिल और वॉटकिन्सन वे की दिशा में रवाना हुई.

पुलिस ने डैशकैम फुटेज की अपील की

चेशायर पुलिस ने आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों से उस समय की डैशकैम रिकॉर्डिंग देखने की अपील की है. अधिकारियों को उम्मीद है कि किसी वाहन में लॉरियों, ट्रेलरों या संदिग्ध लोगों की तस्वीरें रिकॉर्ड हुई होंगी.

जांच अधिकारी डीएस मैकक्लैची ने कहा कि पुलिस चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और सभी सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों से अधिकारियों से संपर्क करने को कहा है.

ट्रेलरों की पहचान से जुड़ी जानकारी जारी

पुलिस के अनुसार, दोनों ट्रेलर सफेद रंग के tri-axle curtain-side ट्रेलर थे. उन पर लॉजिस्टिक्स कंपनी GXO की branding पर्दों और पिछले दरवाजों पर थी. ट्रेलरों के पिछले दरवाजों के ऊपरी बाएं हिस्से में DL736 और DL542 पहचान संख्या लिखी थी.

पहले चालक को छोटे गहरे रंग की दाढ़ी वाले श्वेत पुरुष के रूप में बताया गया है, जिसने beanie hat पहनी थी. दूसरे चालक के बारे में माना गया है कि उसने cap पहन रखी थी. पुलिस ने कहा है कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक दोनों HGV पुरुष चला रहे थे.

चोरी हुई बीयर की कीमत लगभग 1,15,000 पाउंड बताई गई है, जबकि दोनों ट्रेलरों समेत कुल सामान का अनुमानित मूल्य करीब 2,05,000 पाउंड है. गिनीज ब्रांड की मालिक कंपनी Diageo का Aston Lane स्थित Whitehouse Industrial Estate में packaging warehouse है.