भारतीय मूल की डेमोक्रेट उम्मीदवार सबा हैदर ने अमेरिका के इलिनॉय राज्य में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के 84वें जिले से जीत दर्ज की है. यह चुनाव 3 नवंबर 2026 को हुए अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का हिस्सा था.
उपलब्ध चुनावी आंकड़ों के अनुसार हैदर को 20,756 वोट मिले, जो कुल मतों का 70.9 प्रतिशत है. उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ब्रायन स्कोपा को 8,520 वोट यानी 29.1 प्रतिशत मत मिले.
84वां जिला विल, ड्यूपेज, केन और केंडल काउंटियों के कुछ हिस्सों में फैला है. इसमें ऑरोरा, नेपरविल, ओस्वेगो, मोंटगोमरी और बोल्डर हिल जैसे इलाके शामिल हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदर इलिनॉय की General Assembly के लिए चुनी जाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं. जीत के बाद सोशल मीडिया संदेश में उन्होंने मतदाताओं, परिवार, अभियान टीम और स्वयंसेवकों का आभार जताया. उन्होंने अपने अभियान को जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी वाला आंदोलन बताया और कहा कि चुनाव का केंद्र स्थानीय समुदाय के लोग थे.
