सऊदी अरब में हूती हमले के दौरान घायल हुए एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. यह हमला रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ, जहां मिसाइल हमले के बाद नागरिकों के हताहत होने की जानकारी सामने आई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में भारतीय नागरिक के अलावा चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी नागरिक, एक फिलिस्तीनी, एक अमेरिकी, एक मिस्रवासी, एक जॉर्डनियाई, एक सीरियाई और एक सूडानी नागरिक भी मारे गए. शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को एयरपोर्ट के एक यात्री टर्मिनल पर हुए हमले में कुल 12 लोगों की मौत और 300 से अधिक लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है.
भारतीय नागरिकों के लिए सलाह
भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों से सतर्क और सावधान रहने को कहा है. सलाह में जरूरत पड़ने पर घर के अंदर रहने तथा स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
दूतावास ने भारतीयों से घटनाओं से जुड़े वीडियो या अपुष्ट खबरें साझा अथवा दोबारा पोस्ट न करने की अपील भी की है. भारत ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की निंदा की है.
