अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के सोमरविल सिटी काउंसिल ने इजरायल और फिलिस्तीन से जुड़े मानवीय अधिकारों के विवादों के बीच एक नया ‘एथिकल प्रोक्योरमेंट एंड इन्वेस्टमेंट’ प्रस्ताव पारित किया है. प्रस्ताव के तहत नगर प्रशासन उन कंपनियों के साथ कारोबार और निवेश से बचने की नीति अपनाएगा, जो अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन में सीधे, जानबूझकर और लगातार योगदान करती हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नगर परिषद ने 12 नवंबर 2026 को यह प्रस्ताव 10-1 के वोट से मंजूर किया. फैसले में इजरायल और फिलिस्तीन का विशेष उल्लेख किया गया है. इसके लिए कंपनियों की पहचान मानवाधिकारों से जुड़े संयुक्त राष्ट्र रिकॉर्ड और अन्य सार्वजनिक डेटाबेस के आधार पर किए जाने की बात सामने आई है.
यह निर्णय नवंबर 2025 में हुए एक गैर-बाध्यकारी स्थानीय जनमत-संग्रह के बाद आया, जिसमें करीब 55 प्रतिशत मतदाताओं ने इजरायल से जुड़े कारोबार और निवेश से दूरी बनाने के पक्ष में मतदान किया था. समर्थकों ने इसे नगरपालिका के धन के नैतिक इस्तेमाल का कदम बताया है, जबकि विरोधियों ने फैसले को एकतरफा बताते हुए यहूदी-विरोधी माहौल को बढ़ावा देने की आशंका जताई है.
