श्रीलंका की कैबिनेट ने भारत और चीन की दवा कंपनियों से आवश्यक औषधियां खरीदने के लिए कुल 51.21 लाख अमेरिकी डॉलर के दो अनुबंधों को मंजूरी दी है. इन दवाओं का इस्तेमाल मधुमेह और हृदय रोगियों के इलाज में किया जाएगा.
भारत की M.J. कंपनी को 42.93 लाख डॉलर का अनुबंध दिया गया है. इसके तहत Biphasic Isophane Insulin Injection की 27 लाख शीशियां खरीदी जाएंगी. यह इंसुलिन मधुमेह के उपचार में इस्तेमाल होती है.
चीन की Shenzhen Techdow Pharmaceutical Co. को 8.28 लाख डॉलर का अनुबंध मिला है. कंपनी 9.2 लाख प्री-फिल्ड सिरिंजों में Enoxaparin Sodium Injection की आपूर्ति करेगी. यह रक्त को पतला करने वाली दवा है, जिसका उपयोग हृदय रोगियों के उपचार में किया जाता है.
दोनों खरीद प्रक्रियाओं को श्रीलंका के उच्चस्तरीय स्थायी खरीद समिति की सिफारिश के आधार पर मंजूरी दी गई है. सरकार ने इन अनुबंधों के जरिए अस्पतालों के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाया है.
