ऐतिहासिक ocean liner SS United States को 11 नवंबर 2026 को Florida के Gulf Coast में नियंत्रित अभियान के तहत डुबो दिया गया. करीब 990 फीट लंबा यह जहाज अब दुनिया का सबसे बड़ा artificial reef बन गया है.

जहाज को Destin-Fort Walton Beach से लगभग 22 nautical miles दक्षिण-पश्चिम और Pensacola Pass से करीब 32 nautical miles दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल पर उतारा गया. अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम की आशंका के चलते sinking operation को तय कार्यक्रम से एक दिन पहले किया गया.

SS United States कई घंटों की प्रक्रिया के बाद रात करीब 9 बजे पूरी तरह पानी में समा गया. शुरुआती sonar imaging और remotely operated underwater vehicle की जांच में जहाज समुद्र तल पर upright यानी सीधा मिला, हालांकि नीचे जाते समय वह कुछ देर एक तरफ झुका था.

जहाज लगभग 180 फीट की गहराई में स्थित है और इसका ऊपरी deck करीब 60 फीट नीचे बताया गया है. मौसम की स्थिति सुधरने के बाद गोताखोरों को wreck site तक पहुंचने की अनुमति दी गई.

इस artificial reef से Northwest Florida में diving, charter boat, होटल, रेस्तरां और अन्य पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. SS United States कभी दुनिया का सबसे तेज passenger ship रह चुका था.