भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2’ 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जाएगा. अभ्यास में पहली बार अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर की भागीदारी होगी.
अभ्यास के दौरान भारत अपने राफेल, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा लेगा. अमेरिका के F-35 के अलावा फ्रांस के राफेल, संयुक्त अरब अमीरात के F-16 और बांग्लादेश के C-130J जैसे विमान भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है.
इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच संयुक्त संचालन क्षमता, सामरिक समन्वय और सैन्य सहयोग को मजबूत करना है. इसमें लड़ाकू विमानों के साथ परिवहन विमान, एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम और हवा में ईंधन भरने वाले टैंकर जैसे सपोर्ट प्लेटफॉर्म भी शामिल हो सकते हैं.
तरंग शक्ति-2 का आयोजन भारत-जापान के ‘वीर गार्जियन-2026’ अभ्यास के बाद हो रहा है, जो 9 से 22 सितंबर तक जोधपुर में आयोजित किया गया था.
