Tesla ने अपने Semi इलेक्ट्रिक ट्रक को यूरोपीय बाजार में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है. कंपनी ने सितंबर 2026 में जर्मनी के Hannover में आयोजित IAA Transportation प्रदर्शनी को यूरोप में Semi की लॉन्च डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन साझा करने के लिए चुना है.
Tesla की यूरोपीय वेबसाइट के अनुसार, Semi का Standard Range वर्जन एक बार चार्ज करने पर लगभग 550 किलोमीटर चल सकता है. यह मॉडल 40 टन तक के Gross Combination Weight के लिए सूचीबद्ध है और इसमें तीन स्वतंत्र इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं. इसकी ड्राइव पावर 800 kW तक है.
कंपनी के मुताबिक, Semi को MCS 3.2 चार्जिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा. Tesla का दावा है कि ट्रक 30 मिनट में अपनी रेंज का 60 प्रतिशत तक वापस हासिल कर सकता है.
Tesla ने अपने आधिकारिक निवेशक दस्तावेजों में Semi का उत्पादन 2026 में शुरू होने की समय-सारणी दोहराई है. हालांकि, यूरोप में ग्राहकों को डिलीवरी शुरू होने की सटीक तारीख और कीमत की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है.
