अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर जल्द एक “बड़ा फैसला” लेने के संकेत दिए हैं. Axios को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह तय करना है कि ईरानी शासन के खिलाफ फिर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की जाए या नहीं.

ट्रंप ने कहा, “क्या मैं अंदर जाकर उन्हें—ईरानी शासन को—खत्म कर दूं या नहीं? यह बड़ा फैसला है. मेरे साथ कुछ भी हो सकता है.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टिप्पणी ईरान के साथ जारी संघर्ष में अगले कदम को लेकर ट्रंप प्रशासन के भीतर चल रहे विचार-विमर्श के बीच आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि फैसला कब लिया जाएगा.

Axios के मुताबिक, ट्रंप अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान छह Gulf देशों के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं. बैठक में ईरान के खिलाफ युद्ध की आगे की दिशा पर चर्चा होने की संभावना है.

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में सऊदी अरब और कतर ने ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर चिंता जताई थी. इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने बड़े सैन्य अभियानों को फिर शुरू करने पर आगे विचार किया. अमेरिका ने मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी साल के अंत तक बनाए रखने का आदेश दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर बड़े अभियान फिर शुरू किए जा सकें.