अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नॉर्वे के खिलाफ तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणी की है. मिशिगन के पोर्ट ह्यूरॉन में 25 अक्टूबर 2026 को हुई चुनावी रैली में ट्रंप ने नॉर्वे को ‘शिटहाउस कंट्री’ कहा और देश की आलोचना की.

ट्रंप ने आव्रजन पर बोलते हुए कहा कि वह कुछ देशों से आने वाले लोगों का स्वागत करेंगे, लेकिन नॉर्वे के प्रवासियों को नहीं, क्योंकि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला. उनकी टिप्पणी को फिलहाल अमेरिकी सरकार की किसी नई आधिकारिक आव्रजन नीति के रूप में पेश नहीं किया गया है.

2026 का नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लै को दिया गया है. ट्रंप लंबे समय से अपने कूटनीतिक प्रयासों और संघर्षों को समाप्त कराने के दावों के आधार पर इस पुरस्कार की इच्छा जताते रहे हैं.

नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ आइडे ने कहा कि ट्रंप यह अच्छी तरह जानते हैं कि नोबेल समिति स्वतंत्र है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुरस्कार का फैसला नॉर्वे की सरकार नहीं करती.