अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार, 10 अक्टूबर को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना करते हुए कहा कि देश को नया नेता चुनने पर विचार करना चाहिए. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो रूस के साथ समझौता कर सके.
ट्रंप ने कहा, “मैं सुझाव देता हूं कि उन्हें ऐसा नया नेता मिलना चाहिए जो समझौता कर सके, क्योंकि किसी कारण से जेलेंस्की ऐसा नहीं करते.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेलेंस्की के पास पहले कई समझौते करने के अवसर थे, लेकिन उन्होंने उनका इस्तेमाल नहीं किया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए जेलेंस्की के नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह संघर्ष शुरू नहीं होना चाहिए था. उन्होंने दावा किया कि युद्ध में यूक्रेन का बड़ा भूभाग और भारी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है.
ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त कराने के लिए अमेरिकी प्रयास जारी हैं. यूक्रेनी पक्ष ने रूस के साथ किसी भी समझौते में अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय संप्रभुता की गारंटी को प्रमुख मुद्दा बनाया है.
