अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओहायो के गवर्नर पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें विवादित चुनावी विज्ञापन को लेकर “बहुत अनुचित तरीके” से निशाना बनाया गया. ट्रंप ने यह टिप्पणी बुधवार रात ओहायो के चिलिकोथे में एक चुनावी रैली के दौरान की.

विवादित विज्ञापन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन की अलग रह रही मां को दिखाया गया है. विज्ञापन में मां ने अपनी बेटी के बचपन से जुड़े दावों पर सवाल उठाए और मतदाताओं से उन्हें समर्थन न देने की अपील की. एक्टन ने अपने बचपन में यौन शोषण और बेघर होने का अनुभव होने की बात कही है.

इस विज्ञापन को लेकर ओहायो के रिपब्लिकन गवर्नर माइक डिवाइन समेत कई नेताओं ने रामास्वामी से इसे हटाने की अपील की है. इसके बावजूद ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विज्ञापन का समर्थन किया है. रामास्वामी और एक्टन के बीच मुकाबला कड़ा माना जा रहा है, जिससे यह विवाद ओहायो के गवर्नर चुनाव में प्रमुख मुद्दा बन गया है.