अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 8 अक्टूबर 2026 को वॉशिंगटन में आयोजित ‘Science: A New Golden Age’ Summit में SpaceX और Tesla से जुड़े उद्यमी एलन मस्क को National Medal of Science से सम्मानित किया. यह अमेरिका के विज्ञान और इंजीनियरिंग क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मानों में शामिल है.
समारोह में ट्रंप ने मस्क को “आधुनिक दौर का थॉमस एडिसन” बताया. उन्होंने मस्क को “राष्ट्रीय धरोहर” और औद्योगिक क्षेत्र का दिग्गज भी कहा. व्हाइट हाउस के अनुसार, मस्क को अंतरिक्ष अन्वेषण, intelligent systems और communications के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया.
मस्क के साथ Google के सह-संस्थापक Sergey Brin, Nvidia के Jensen Huang और AMD की Lisa Su को भी National Medal of Science मिला. Dell Technologies के Michael Dell और Microsoft के Satya Nadella को National Medal of Technology and Innovation से सम्मानित किया गया.
व्हाइट हाउस ने कहा कि ये सम्मान विज्ञान और तकनीक में नेतृत्व तथा अमेरिकी तकनीकी क्षमता को आगे बढ़ाने वाले योगदान के लिए दिए गए हैं.
