अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी गतिरोध के बीच कहा है कि वह अगले कदम को लेकर “निर्णय की स्थिति” में हैं. हालांकि, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र के दौरान ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की संभावना के लिए दरवाजा खुला रखा है.

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पेजेशकियन और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची समेत ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क में महासभा में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहा है. अमेरिकी प्रशासन ने ईरानी अधिकारियों को इस बैठक में शामिल होने के लिए वीजा देने की अनुमति दी है. महासभा का उच्चस्तरीय सप्ताह 22 से 29 सितंबर तक चलेगा.

फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य दबाव, आर्थिक दबाव या समझौते जैसे विकल्पों का उल्लेख किया और कहा कि निकट भविष्य में “बहुत बड़ी” घटनाएं हो सकती हैं. उनके बयान के बाद ईरान के अधिकारियों ने किसी नए हमले की स्थिति में कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

क्षेत्रीय तनाव में हूती समूह और सऊदी अरब के बीच बढ़ती टकराव की स्थिति भी शामिल है. इससे लाल सागर और अन्य महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर व्यापार तथा ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है.