अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और परमाणु वार्ता फिर शुरू करने की पेशकश की गई थी. यह घटनाक्रम अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सामने आया है.

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी शर्तें पूरी होने पर सात दिन के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का प्रस्ताव रखा था. इसके साथ ही तेहरान ने युद्धविराम और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत दोबारा शुरू करने की बात कही थी.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि यह प्रस्ताव सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के साथ समन्वय में तैयार किया गया था. पेजेशकियन संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के बाद तेहरान लौट रहे थे, तभी उन्होंने इस प्रस्ताव से जुड़ी जानकारी दी.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. इसके लंबे समय तक बंद रहने से तेल परिवहन और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों पर दबाव बढ़ सकता है. अमेरिकी पक्ष ने इससे पहले भी ईरान पर जलडमरूमध्य को बिना शर्त खोलने का दबाव बनाया है.