संयुक्त अरब अमीरात के मीना साकर के पास प्रोजेक्टाइल हमले का शिकार हुए तेल टैंकर पर सवार सभी 19 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह जानकारी दी.
मंत्री के अनुसार, लाइबेरिया-ध्वजांकित क्रूड ऑयल टैंकर MT DOMINICA PROSPERITY पर कुल 22 सदस्यीय क्रू था. हमले के बाद UAE Coast Guard ने सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया. भारतीय नाविकों के घायल होने की सूचना नहीं है.
सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और नाविकों की सुरक्षा, भलाई तथा आवश्यक सहायता के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में है.
यह घटना पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच हुई है. इससे पहले 10 नवंबर को MT FUJAIRAH ENERGY नामक एक अन्य टैंकर को भी फारस की खाड़ी में प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाए जाने की सूचना सामने आई थी. उस घटना में छह भारतीय नाविक सवार थे.
