अमेरिकी Cyber Command के कुछ साइबर सैनिकों को नई incentive pay व्यवस्था के तहत हर महीने 1,000 डॉलर तक की कमी का सामना करना पड़ सकता है. यह बदलाव 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हुआ है और इसे लेकर सैन्य रैंकों में असंतोष बढ़ने की बात सामने आई है.

उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार, शुरुआती स्तर की दक्षता वाले साइबर विश्लेषकों, डेवलपर्स और ऑपरेटरों की प्रोत्साहन राशि में सालाना 12,000 डॉलर तक की कमी हो सकती है. इसके विपरीत, उच्च प्रशिक्षित और प्रमाणित ‘मास्टर’ स्तर के कुछ कर्मियों को हर महीने 3,500 डॉलर तक की बढ़ोतरी मिल सकती है.

योजना को लेकर वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों की चिंताओं का जवाब देने के लिए talking points तैयार कर रहे हैं. भुगतान में कटौती को धीरे-धीरे लागू करने के लिए grace period पर भी विचार किया जा रहा है.

यह बदलाव CyberCom 2.0 नामक व्यापक पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य तकनीकी दक्षता और प्रदर्शन के आधार पर करियर तथा प्रोत्साहन व्यवस्था तैयार करना है. हालांकि, सैन्य अधिकारियों के सामने कुशल साइबर विशेषज्ञों को सेवा में बनाए रखने की चुनौती बनी हुई है.

Cyber Command के कर्मचारियों पर ईरान युद्ध, अन्य विदेशी संघर्षों और तेजी से विकसित हो रही AI-आधारित हैकिंग तकनीकों के कारण काम का दबाव बढ़ा है. रिपोर्टों के अनुसार, संगठन के 6,000 से अधिक कर्मियों में मास्टर स्तर के ऑपरेटरों की संख्या करीब दो दर्जन है.