अमेरिकी न्याय विभाग ने सरकारी कार्यक्रमों में धोखाधड़ी की जानकारी देने वालों के लिए Fraud Whistleblower Incentive Program शुरू किया है. इसके तहत ऐसी सूचना देने वाले लोगों को 10,000 से 30,000 डॉलर तक का इनाम मिल सकता है, बशर्ते उनकी जानकारी के आधार पर आपराधिक आरोप तय हों.

यह कार्यक्रम सामान्य सरकारी व्हिसलब्लोअर योजनाओं से अलग है, क्योंकि इसमें मामले के अंतिम निपटारे, जुर्माने की वसूली या अपील प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार नहीं करना होगा. न्याय विभाग के अनुसार, शुरुआती चरण में इनाम देने का उद्देश्य लोगों को जल्द सूचना साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

कार्यक्रम के तहत संघीय स्वास्थ्य सेवा अपराधों और Agriculture, Labor, Health and Human Services, Housing and Urban Development, Education, Veterans Affairs, War तथा Small Business Administration से जुड़े सरकारी लाभ और कार्यक्रमों में धोखाधड़ी की जानकारी स्वीकार की जाएगी. स्वास्थ्य क्षेत्र में hospice, home health care, day care और special services fraud को प्राथमिकता दी जाएगी.

इनाम देना न्याय विभाग के विवेक पर निर्भर होगा और इसकी कोई गारंटी नहीं है. Treasury Department ने कार्यक्रम के संचालन के लिए 25 मिलियन डॉलर उपलब्ध कराने की बात कही है.