अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को हुए मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप के Make America Great Again (MAGA) आंदोलन के भीतर असंतोष उभरता दिख रहा है. डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण हासिल किया, जिसे ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ ऐसे समर्थक भी अब ट्रंप की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं, जो पहले उन्हें MAGA की सबसे बड़ी ताकत मानते थे. टेक्सास में ट्रंप समर्थक सीनेट उम्मीदवार केन पैक्सटन की हार के बाद एक समर्थक ने कहा, “ट्रंप ने हमें नुकसान पहुंचाया है.” यह टिप्पणी आंदोलन के भीतर बदलते मूड का संकेत मानी जा रही है.

रिपोर्टों में कहा गया है कि महंगे ईंधन, ईरान युद्ध और वॉशिंगटन में भ्रष्टाचार को लेकर मतदाताओं की नाराजगी ने रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान पहुंचाया. चुनावी हार ने 2020 के बाद MAGA राजनीति के महत्वपूर्ण आधार रहे चुनावी धोखाधड़ी के दावों को भी कमजोर किया है.

अब रिपब्लिकन खेमे में यह बहस तेज है कि MAGA ट्रंप के बिना आगे बढ़ सकता है या नहीं.