अमेरिका में संघीय न्यायाधीशों को धमकी देने वाले 73 वर्षीय रॉबर्ट फिलिप आइवर्स को 6.5 साल जेल की सजा सुनाई गई है. मिनेसोटा के सेंट पॉल में अमेरिकी जिला न्यायाधीश करेन श्रेयर ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया.
आइवर्स को अगस्त 2026 में जूरी ने धमकी भरे संदेश डाक से भेजने और एक संघीय न्यायाधीश की हत्या की धमकी देने का दोषी पाया था. अभियोजन पक्ष के अनुसार, उसने “How to Kill a Federal Judge” नाम से 236 पन्नों की पांडुलिपि लिखी और उसकी प्रतियां कई लोगों तथा संस्थानों को भेजीं.
जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच उसने पांडुलिपि की प्रतियां अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के सभी नौ न्यायाधीशों, तीन संघीय अपीलीय न्यायाधीशों, एक कानून फर्म और एक विश्वविद्यालय को भेजीं. अधिकारियों को सितंबर 2025 में मिनेसोटा की Wayzata Library में उसके पांडुलिपि की प्रतियां छापने की जानकारी मिली थी.
अभियोजकों ने बताया कि आइवर्स को 2019 में भी एक संघीय न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सजा मिल चुकी है.
