भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की. यह बैठक शाह की प्रस्तावित पहली भारत यात्रा की तैयारियों के बीच हुई.
मिसरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शाह को शुभकामनाएं दीं. बातचीत में भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई. दोनों पक्षों ने आगामी उच्चस्तरीय यात्रा के दौरान संभावित परिणामों और नई पहलों पर भी चर्चा की.
मिसरी 4 और 5 नवंबर को नेपाल के आधिकारिक दौरे पर हैं. यात्रा के दौरान उन्होंने नेपाली अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की. उनकी बैठकें प्रधानमंत्री शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा का एजेंडा तैयार करने और दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हो रही हैं.
शाह के भारत दौरे की औपचारिक तारीख अभी सार्वजनिक नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह यात्रा नवंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकती है.
