ऑस्ट्रेलिया के Western Sydney क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘A World at Your Doorstep’ अभियान शुरू किया गया है. Western Sydney Tourism Taskforce के नेतृत्व वाले इस अभियान में क्षेत्र के 13 स्थानीय निकायों को एक साझा destination brand के तहत जोड़ा गया है.

अभियान का उद्देश्य Sydney के पारंपरिक पर्यटन केंद्रों से आगे Western Sydney की विविध पेशकशों को स्थानीय निवासियों, देश के अन्य हिस्सों से आने वाले यात्रियों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों तक पहुंचाना है. इसमें wildlife attractions, adventure activities, heritage sites, gardens, sporting venues, कला-सांस्कृतिक केंद्र और विभिन्न देशों के भोजन शामिल हैं.

क्षेत्र में Featherdale Sydney Wildlife Park, Australian Wildlife Sanctuary, Sydney Olympic Park, iFLY Downunder, Penrith Whitewater Stadium और Western Sydney Parklands जैसे आकर्षणों को प्रमुखता दी गई है. Cabramatta का Little Saigon और Harris Park का Little India भी अभियान में शामिल food destinations हैं.

अभियान के अनुसार, जून 2026 को समाप्त वर्ष में Western Sydney में visitor expenditure 9.6 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर रहा और क्षेत्र में 2.96 करोड़ आगंतुक पहुंचे. आयोजकों का लक्ष्य यात्रियों को अधिक समय तक ठहरने और क्षेत्र के अलग-अलग अनुभवों को देखने के लिए प्रोत्साहित करना है.